द डीपीएस नेशनल शूटिंग चेम्पियनशीप में उदयपुर की सुदीक्षा ने लहराया परचम
दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा दो दिवसीय ‘‘द डीपीएस नेशनल शूटिंग चेम्पियनशीप’’ का आयोजन किया गया। इसमें देश के करीब 20 डीपीएस स्कूलों ने भाग लिया। प्रयितोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की शूटर सुदीक्षा सिंह देवड़ा ने 10 मीटर एयर राईफल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक हासिल किया।

डीपीएस के राईफल शूटिंग के प्रशिक्षक राजन मलिक ने बताया कि सुदीक्षा ने डीपीएस मारूति कुंज में आयोजित दो दिवसीय इस नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया ने सुदीक्षा के सराहनीय प्रदर्शन को सराहा और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।