उर्वशी श्रीमाली ने सी.सै. कला वर्ग में प्राप्त किये 88.60 प्रतिशत अंक
उदयपुर 24 मई 2019 सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग के कल घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजस्थान महिला गेलड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा उर्वशी श्रीमाली ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
| May 24, 2019, 12:19 IST

उदयपुर 24 मई 2019 सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग के कल घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजस्थान महिला गेलड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा उर्वशी श्रीमाली ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की प्राचार्या नलिनी जोशी बताया कि इस परीक्षा में विद्यालय से 67 छात्राएं परीक्षा में बैठी जिसमें से 38 छात्राएं प्रथम श्रेणी में,25 छात्रायें द्वितीय श्रेणी में पास हुई। उर्वशी श्रीमाली के अतिरिक्त विशाखा कुमावत ने 84.40 प्रतिशत अंक तथा वर्तिका धाभाई ने 83.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।