विट्टी इन्टरनेशनल की खुशी ने जीता गोल्ड मेडल

सूरत के आरएमजी माहेश्वरी इंग्लिश स्कूल लाडवी में आयोजित सीबीएसई की वेस्ट जोन चेम्पियनशीप में विट्टी इन्टरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी शाह ने अन्डर-14 में 300 मीटर टाईम ट्रायल दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर शहर का नाम रोशन किया।

 | 

कोच मुकुल श्रीमाली एवं हैप्पी ने बताया कि खुशी ने 41.83 सेकण्ड का रिकाॅर्ड समय ले कर गोल्ड मेडल जीता। इससे पूर्व भी खुशी ने 100 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभा गोवल ने खुशी को विद्यालय में सम्मानित किया।

Download the UT App for more news and information

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News