उदयपुर में आज फिर 1 क्लोज कांटेक्ट
धीरे धीरे पुनः पैर पसार रहा कोरोना
| Dec 1, 2021, 17:51 IST
कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56420
उदयपुर 1 दिसंबर 2021। जिले में कोरोना धीरे धीरे पुनः पैर पसारता नज़र आ रहा है। नवंबर माह के अंत तक 14 पॉजिटिव मिले थे। वहीँ आज दिसंबर माह के पहले दिन 1 कोरोना संक्रमित पाया गया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 969 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 968 नेगेटिव है और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव में से एक उदयपुर शहरी क्षेत्र अशोक नगर से 35 वर्षीया क्लोज़ कांटेक्ट पायी गई है।
इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56420 है जबकि 55657 लोग ठीक हो चुके है। अभी 9 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टिव केस की संख्या 9 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।
