जयसमंद पर एक और सड़क हादसा, युवक की हुई मृत्यु


जयसमंद मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों में मृतक की संख्या में इज़ाफ़ा 

 | 
accident

उदयपुर - जयसमंद रोड पर लगातार हो रहे दुर्घटना हादसों में फिर एक और मामला सामने आया है। जिले के जयसमंद - बांसवाड़ा मार्ग पर गुरुवार देर रात में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी।  

पुलिस की जानकारी के अनुसार कबितीखेड़ा निवासी 34 वर्षीय मुकेश पुत्र पृथ्वीराज मीणा परसाद गांव में पेंटिंग का काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दरमियान रात करीब 12 बजे पलोदड़ा पुलिस चौकी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस मार्ग पर इन दिनों इतने हादसे हो गए जिनमें से करीबन 42 घायल हुए और 13 लोगो की जान जा चुकी है।  इस मार्ग पर आये दिन छोटे वाहन और दुपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News