उदयपुर में आज एक और कोरोना संक्रमित

नवंबर में अब तक 12 पॉजिटिव

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56417

उदयपुर 29 नवंबर 2021। नवंबर माह के अंत में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। पहली बार 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि 16 को 1 पॉजिटिव पाया गया । वहीँ 24 को 3 तथा 26 को 1 पॉजिटिव पाए गए है। जबकि कल मनवाखेड़ा से ही क्लोज कांटेक्ट संक्रमित मिला था। आज पुनः 1 पॉजिटिव मिला है।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज सोमवार को 383 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 382 नेगेटिव है और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव उदयपुर शहरी क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर 4 वार्ड न. 31 से 75 वर्षीय बुज़ुर्ग पाया गया है। नवंबर माह में अब तक 12 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56417 है जबकि 55657 लोग ठीक हो चुके है। अभी 6 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 6 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News