सेना भर्ती रैली शुक्रवार को 1 हजार 954 ने लगाई दौड़

शुक्रवार को पूर्व में पंजीकृत 3 हजार 543 अभ्यर्थियों में से 1 हजार 954 अभ्यर्थियों ने भाग लिया

 | 

जोधपुर जिले की फलौदी, ओसियान, भोपालगढ़, लूणी, बिलाड़ा, बावड़ी, तिवरी, बाप, लोहावत, पीपर सिटी व बालेसर तहसील तथा नागौर जिले की रियाबाड़ी तहसील के अभ्यर्थी मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए दौड लगाई

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव में आयोजित सेना भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व में पंजीकृत 3 हजार 543 अभ्यर्थियों में से 1 हजार 954 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान सेना भर्ती के प्रोटोकॉल व निर्धारित मापदण्ड के अनुसार अभ्यर्थियों की दौड व शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया तथा दस्तावेजों की जांच की। शुक्रवार को जोधपुर जिले की फलौदी, ओसियान, भोपालगढ़, लूणी, बिलाड़ा, बावड़ी, तिवरी, बाप, लोहावत, पीपर सिटी व बालेसर तहसील तथा नागौर जिले की रियाबाड़ी तहसील के अभ्यर्थी मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए दौड लगाई।

निर्धारित कार्यक्रम एवं कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के साथ देर रात 2 बजे से इन युवाओं का प्रवेश प्रारंभ हुआ और 4 बजे से दौड़ शुरू हुई। सैन्य अधिकारियों द्वारा दौड़ से पहले निर्धारित मापदण्ड एवं नियमों की जानकारी दी गई।

UdaipurTimes की ख़बरों से जुड़ने के लिए हमारे GOOGLE NEWS | WHATSAPP |  SIGNAL | TELEGRAM चैनल्स को सब्सक्राइब करें और FacebookTwitter और Instagram पर भी फॉलो करें

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News