उदयपुर में सोमवार को मिले 10 कोरोना मरीज

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 562 हो चुकी है
 
 | 
सोमवार को मिले कोरोना पॉजीटिव में सभी दस पॉजीटिव प्रवासी है

उदयपुर, 1 जून 2020।  उदयपुर जिले में सोमवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 10 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को दोपहर तक जिले के 862 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 852 व्यक्ति नेगेटिव है और 10 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 562 हो चुकी है। सोमवार को मिले कोरोना पॉजीटिव में सभी दस पॉजीटिव प्रवासी है जिनमे से 1 सुरखण्डखेडा, 1 इंटाली सेमारी से, 4.गोगुन्दा (1 ओबरा कला, 1 चटिया खेड़ी, 2 सायरा), 2 मावली (1 जंझेला, 1 चन्देसरा), 1 महावीर नगर ऋषभदेव तथा 1 केजड़ सराड़ा है।

इस प्रकार उदयपुर में तक कुल कोरोना मरीज़ो की संख्या 562 है। जबकि 424 ठीक हो चुके है जिनमे से 339 को डिस्चार्ज किया जा चूका है जबकि कुल एक्टिव मरीज़ो की संख्या 135 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News