उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव का लगा शतक, कन्टेनमेंट जोन में पहुंचा शहर

15 नए पॉजिटिव में से 10 कांजी का हाटा और 5 जोगीवाड़ा से 
 
 | 

उदयपुर 9 मई 2020। कल दोपहर के बाद से जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कल दिन में दोपहर से लेकर देर रात तक 63 नए लोग कोरोना की चपेट में आ चुके थे। आज सुबह पुनः 15 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इस प्रकार अब कुल पॉजिटिव मर्ज़ी की संख्या 100 हो गई है। 

पॉजिटिव पाए गए 15 लोगो में से 10 लोग फ़िलहाल उदयपुर के हॉट स्पॉट बने कांजी का हाटा क्षेत्र से है। जबकि 5 लोग जोगीवाड़ा क्षेत्र से है। अब उदयपुर शहर केर नगर निगम क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र को (औद्योगिक क्षेत्र को छोड़ते हुए) कन्टेनमेंट जोन एरिया घोषित कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर द्वारा पारित्र आदेश के अनुसार कन्टेनमेंट एरिया के तहत दिनांक 9 मई 2020 को दोपहर 12 बजे से 3 मई 2020 के आदेश द्वारा प्रदत्त की गई समस्त प्रकार की शिथिलताएँ (छूट) तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है। वही कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर दिनांक 3 मई 2020 तक वैध समस्त पास/अनुमतियां मान्य रहेंगी।       

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News