100 आइकन्स ऑफ राजस्थान होंगे सम्मानित, ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक

 | 
100 Icons of Rajasthan

 

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा '100 आइकन्स ऑफ राजस्थानपहल के तहत राज्य के आर्थिकऔद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 100 Icons of Rajasthan

इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों का चयन किया जाएगा।

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति 31 अगस्त, 2026 तक विभाग की वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। 100 Icons of Rajasthan

सक्सेना ने बताया कि इस पहल के तहत उद्योग, व्यापार, निर्यात, उद्यमिता, स्टार्टअप, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटनहस्तशिल्प, महिला उद्यमिता, शिक्षा, सामाजिक उद्यमिता, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित व्यक्तियों को ' 100 आइकन्स कम्पेंडियम' में स्थान दिया जाएगा। साथ ही उनकी उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न रणनीतिक संवादों और ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। 100 Icons of Rajasthan

इस पहल का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना हैजिन्होंने अपने नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को सामने लाने से समाजविशेषकर युवाओं को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। 100 Icons of Rajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News