घाटोल में पैंथर ने 11 वर्षीय मासूम को गर्दन से दबोचा, मौत

बच्चा घर के पीछे जंगल के पास पशुओं को लेने गया था

 | 
Leopard Attack Banswara

 

 

Udaipur Times News, Leopartd Attack News, बांसवाड़ा 29 सितंबर 2026 । घाटोल थाना क्षेत्र के टीबुड़ी गांव के नेगरेड में सोमवार शाम पैंथर के हमले में 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

बच्चा घर के पीछे जंगल के पास पशुओं को लेने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे पैंथर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार टीबुड़ी गांव निवासी 11 वर्षीय रोहित पुत्र विमल प्रसाद डामोर रोजाना की तरह पशुओं को जंगल में छोड़ने के बाद सोमवार शाम करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच उन्हें वापस घर लाने गया था।

वन क्षेत्र के नजदीक पहुंचते ही झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक छलांग लगाकर रोहित को दबोच लिया। रोहित की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। Udaipur News 

परिजनों को अपनी ओर आता देखकर पैंथर बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। हमले में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बच्चे को तत्काल घाटोल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सेनावासा चौकी प्रभारी केसर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और पंचनामा तैयार किया। Human- Leopard Conflict 

देर रात रोहित का शव एमजी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। घटना के बाद वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पैंथर की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। Minor Boy Killed in Leopard Attack 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News