11 साल के राइडर गवित जाट का अनोखा संकल्प, चंगेड़ी से नाथद्वारा तक की साईकल यात्रा
छोटी उम्र मे पेश की साहस और भक्ति की मिसाल
Udaipur Times News ,मावली 14 नवंबर 2026 । महज 11 साल की उम्र में साहस और भक्ति की मिसाल पेश कर रहे राइडर गवित जाट ने एक और धार्मिक साइकिल यात्रा पूरी की । अपने गांव से करीब 55 किलोमीटर दूर श्री सांवरिया सेठ और श्री खजूरिया श्याम की सफल साइकिल यात्रा करने के बाद अब उन्होंने चंगेड़ी से श्रीनाथजी नाथद्वारा तक लगभग 40 किलोमीटर लंबा सफर साइकिल से पूरा किया ।
इस यात्रा की शुरुवात शनिवार 14 नवंबर 2026 को सुबह 4:30 बजे गांव चंगेड़ी से हुई । यात्रा का मार्ग सनवाड़ चौराहा, खरताना स्कूल के सामने, जेवाना फलीचड़ा और सालोर रहा जहां से मइयाना होते हुए नाथद्वारा पहुंचा । Young Rider of Mavli
राइडर गवित जाट ने सभी धर्मप्रेमियों की मोजूदगी मे इस यात्रा की शुरुवात की । क्षेत्र के ग्रामीणों में उनकी इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। कई जगहों पर ग्रामीणों की ओर से यात्रा स्वागत किया गया । गवित जाट ने अपनी साईकल यात्रा को पूरा किया और पुनः साईकल पर ही अपने गांव पहुंचे । Udaipur News
महज 11 साल की उम्र में धार्मिक आस्था के साथ इतनी लंबी साइकिल यात्रा का संकल्प लेना गवित के साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उनकी यह पहल क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणादायक बन रही है।