उदयपुर में आज मिले 13 नए कोरोना मरीज

उदयपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या 433 पहुंची 
 | 
कल तक उदयपुर में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 420 थी पहुंच गई है

उदयपुर, 21 मई 2020। उदयपुर जिले में आज गुरुवार को सुबह प्राप्त हुई रिपोर्ट में केवल 13 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि आज सुबह 13 मरीजों की पॉजिटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस सूची के साथ अब उदयपुर में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 433 पहुंच गई है। 

आज पॉजिटिव पाए गए मरीज़ो में 2 कांजी का हाटा से, 2 दर्शन डेंटल कॉलेज के हॉस्टल से, 1 खेरादीवाडा से, 1 जोगीवाड़ा से, 1 कलवल भींडर, 1 बरवाड़ा गोगुन्दा, 1 होली चौक ऋषभदेव, 1 सेक्टर 14 इ ब्लॉक, 1 खेडी जगत (गिर्वा), 2 एमबीजीएच स्टाफ से 2 मरीज़ संक्रमित पाए गए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News