उदयपुर मे आवासीय जमीन पर चल रही 12 दुकाने सीज

यूडीए की कार्यवाही से व्यापारियों मे मचा हड़कंप 

 | 
UDA seized 12 shops at Udaipur

 

 

Udaipur Times News, Udaipur Development Authority , Shops seized at Udaipur, उदयपुर, 20 अगस्त 2026 । उदयपुर विकास प्राधिकरण ने आवासीय भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियां संचकित किए जाने मे मामले मे कार्यवाही करते हुए शहर के यूनिवर्सिटी रोड और 100 फिट रोड   क्षेत्र मे करिब 1 दर्जन दुकानों को सीज कर दिया । 

यूडीए की टीम ने सबसे पहले यूनिवर्सिटी रोड स्थित दया नाश्ता एवं फास्ट फूड सेंटर सहित कई आसपास की दुकानों पर कार्यवाही की । इसके बाद 100 फिट रोड पर 7 दुकानों को भी सीज किया ।  Shops seized at Udaipur

दुकानदार को मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसके नहीं आने पर दुकान के बाहर लगे जालीदार फाटक से ही सीलिंग की कार्रवाई की गई। UDA Action in Udiapur 

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि आवासीय जमीन पर दुकानों का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। संबंधित दुकानदारों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे।

यूडीए की कार्रवाई में श्याम, तरुण और दिनेश सहित अन्य के नाम नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि इन दुकानों के बाहर ग्राहकों द्वारा सड़क सीमा तक वाहन खड़े किए जाने से यूनिवर्सिटी रोड और 100 फीट रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। Udaipur News

सड़क संकरी होने और यातायात बाधित होने की शिकायतें भी यूडीए को मिल रही थीं। यूडीए ने पूर्व में दुकानदारों को समझाइश करते हुए सड़क सीमा में अतिक्रमण नहीं करने और रास्ता बाधित नहीं करने के लिए पाबंद किया था। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News