इमरत रसूल बाबा के 135वें उर्स का आगाज

परचम कुशाई की रस्म के साथ सोमवार को बाद नमाज असर हुआ आगाज 
 | 
Imrat Rasul Shah Urs 2025

उदयपुर,25अगस्त 2025 - शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के तीन दिवसीय 135वें उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म के साथ सोमवार को बाद नमाज असर सायं 6 बजे बाद हुआ।      

दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहसिन हैदर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमरत रसूल शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसका आगाज सोमवार सायं 6:00 बजे बाद दरगाह कमेटी सदर सरवर खान, सेक्रेट्री शादाब खान, नौ कुंटी दरबार पादुकलां जिला नागौर के गद्दीनशीन फकीर रमजान अली शाह साहब व सज्जाद साबरी ने परचम कुशाई की रस्म अदा करते हुए किया।

इस अवसर पर कमेटी के नायब सदर मुबारिक खान, एडवोकेट तनवीर इकबाल, पूर्व सदर मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद शब्बीर, इमरान खान, मोहम्मद तौकीर रजा, मुबीन खान, अमजद खान, मोहसिन खान सहित सैंकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। फातिहा ख्वानी व सलातो सलाम पढा गया। मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे की दुआएं की गई।

साथ ही मस्तान बाबा ट्रस्ट के ओर से कार्यवाहक सदर सज्जाद साबरी, सेकेट्री इकबाल बेग, जॉइंट सेकेट्री अब्दुल रशीद, खंजाची दिलशाद अहमद, खालिद शेख व दरगाह कमेटी की जानिब से आस्तानाए आलिया पर चादर शरीफ पेश की गई।

मगरिब की नमाज के बाद अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक तकसीम किया गया। रात्रि बाद नमाज इशा मिलाद पार्टी व मुकामी  नातख्वाओं ने नातिया कलाम पेश किए।

कल रात्रि होगा कव्वाली का प्रोग्राम

 मंगलवार 26 अगस्त 2025 को रात्रि बाद नमाज इशा महफिले समां में कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा। जिसमें कव्वाल पार्टियों अपने कलाम पेश करेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News