चित्तौड़गढ़ मे अवैध 145 लीटर डीजल जब्त, 3 गिरफ्तार

 | 
Chittorgarh News

Udaipur Times, Chittorgarh News:  चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस थाना भादसोड़ा एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी का अवैध 145 लीटर डीजल एवं चोरी करने के 3 आरोपी को गिरफ्तार लिए चोरी के प्रयोग में आने वाले सामान और दो आइशर ट्रक को जब्त किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए भादसोड़ा चौराहे पहुंचे जहां पर टीम प्रभारी एवं जाप्ता को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भादसोड़ा मेन चौराहा पर प्यार जी माली के मकान के सामने दो ट्रक खड़े होकर उनसे डीजल चोरी किया जा रहा है।  

सूचना विश्वसनीय होने से प्यार जी माली भादसोड़ा चौराहा के मकान के सामने पहुंचे तथा थाना भादसोड़ा को सूचना दी गई सूचना पर भादसोड़ा चौराहा पहुंचकर प्यार जी माली के मकान के सामने दो ट्रक से अवैध रूप से डीजल की चोरी करते हुए .1  नानुराम पिता प्यारा माली निवासी भादसोड़ा एवं  ट्रक  चालक 02.  मानसिंह पिता कैलाशचन्द्र मीणा उम्र 29 वर्ष निवासी फतेहपुर थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा 03.  सांवरमल पिता मदनलाल गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुरिया थाना शक्करगढ़ जिला भीलवाड़ा मिले इन तीनों को डिटेन कर चोरी किया हुआ कुल 145 लीटर डीजल एवं कंटेनर तथा एक आईसर ट्रक  को जब्त किया गया।  

जप्तशुदा चोरी का अवैध पेट्रोल व डीजल आरोपी नानूराम माली के द्वारा चितौड़गढ़ उदयपुर आने जाने वाले वाहन टैंकर और ट्रक जो सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा के हाईवे रोड पर आरोपी के घर के सामने खड़े होते हैं उनसे ज्वलनशील तरल पदार्थ पेट्रोल डीजल चोरी कर कम दाम में खरीद कर अवैध रूप से भंडारण कर स्थानीय ग्राहकों को चोरी छिपे ज्यादा दाम में विक्रय किया किया जाता है।

इसी जगह से पूर्व में भी आरोपी के भाई प्रेम माली के कब्जे से अवैध पेट्रोल एवं डीजल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम- डीएसटी टीम:एएसआई सुरज कुमार प्रभारी , हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार प्रभारी एवं कांस्टेबल रामकेश, देवेंद्र, जगदीश,रतन सिंह ,बलराम गुर्जर ,मनोज कुमार ,अमित कुमार, पुलिस थाना भादसोड़ा:-एएसआई जीवन सिंह, कांस्टेबल खूबचंद , वीरेंद्र सिंह ।

आमजन से अपील-

हाईवे पर खुले में ज्वलनशील एवं अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री करना आमजन की जान-माल की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसी गतिविधियों से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की कोई अवैध अथवा संदिग्ध गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7300453344 पर दें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News