Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए आज चुनाव हो रहे है। सभी प्रत्याशी वोटरों की मान मनुहार मे जुटे हुए है। मतदाताओ से अपने पक्ष मे वोट देने की अपील कर रहे है। लेकिन 15 प्रत्याशी ऐसे भी है जो खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। UMC Election 2026
कारण यह है चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्याशी ऐसे है जो किसी और वार्ड के निवासी है। इसलिए अपने खुद का वोट उन्हे दूसरे वार्ड के प्रत्याशी को देना पड़ेगा। UMC Election 2026
आइए जानते है कौन है 15 प्रत्याशी
वार्ड न. 6 के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत चौधरी अपना वोट वार्ड न. 2 मे देंगे।
वार्ड न. 8 की कांग्रेस प्रत्याशी रुखसार खान अपना वोट वार्ड न. 9 मे देंगी।
वार्ड न. 9 की बीजेपी प्रत्याशी मीना बंधु अपना वोट वार्ड न. 10 मे देंगी।
वार्ड न. 14 के कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ सोनी अपना वोट वार्ड न. 7 मे देंगे।
वार्ड न. 15 के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक नागर अपना वोट वार्ड न. 16 मे देंगे।
वार्ड न. 22 के कांग्रेस प्रत्याशी हिदायतुलाह अपना वोट वार्ड न. 8 मे देंगे।
वार्ड न. 26 के बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र परिहार अपना वोट वार्ड न. 19 मे देंगे।
वार्ड न. 34 की बीजेपी प्रत्याशी अल्का गुर्जर अपना वोट वार्ड न. 41 मे देंगी।
वार्ड न. 36 की बीजेपी प्रत्याशी डिम्पल कुँवर अपना वोट वार्ड न. 35 मे देंगी।
वार्ड न. 39 के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल जोशी अपना वोट वार्ड न. 35 मे देंगे।
वार्ड न. 42 की बीजेपी प्रत्याशी लीला गमेती अपना वोट वार्ड न. 43 मे देंगी।
वार्ड न. 45 के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सुखवाल अपना वोट वार्ड न. 34 मे देंगे।
वार्ड न. 54 के कांग्रेस प्रत्याशी अमित श्रीवास्तव अपना वोट वार्ड न. 58 मे देंगे।
वार्ड न. 55 की कांग्रेस प्रत्याशी जेसिका राव अपना वोट वार्ड न. 52 मे देंगी।
वार्ड न. 57 की कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम देवी गुर्जर अपना वोट वार्ड न. 56 मे देंगी।