Bhilwara News: कोल्ड स्टोरेज से 1500kg मसाले जब्त

 | 
1500kg masala Siezed

 

Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर 1500 किलो धनिया और लाल मिर्च पाउडर सीज किया है।

सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा के अनुसार, जांच के दौरान दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर अजमेर की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

दीपावली के त्योहार को देखते हुए विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मिलावट के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News