कांग्रेस की 152 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, उदयपुर शहर से गिरिजा व्यास, नाथद्वारा से डॉ सीपी जोशी

कांग्रेस की 152 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, उदयपुर शहर से गिरिजा व्यास, नाथद्वारा से डॉ सीपी जोशी

राजस्थान विधानसभा 2018 के रण में बहुप्रतीक्षित कांग्रेस की आख़िरकार 152 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी हो ही गयी। उदयपुर शहर से गिरिजा व्यास को टिकट दिया गया है जबकि ग्रामीण से विवेक कटारा को मैदान में क्रमशः भाजपा के गुलाबचंद कटारिया और फूलसिंह मीणा के सामने उतारा गया है। कांग्रेस ने जिले की समस्त आठो विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। जनता सेना के महाराजा रणधीर सिंह भिंडर के वर्चस्व वाली वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह शक्तावत को टिकट दिया है भाजपा अभी तक इस सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।

उदयपुर शहर विधानसभा की बात की जाये तो यहाँ बाज़ी बिछ चुकी है मुख्य मुकाबला भाजपा के ‘भाईसाब’ और कांग्रेस की ‘जीजी’ में तय हो चूका है। पिछली बार के विधायक और वर्तमान सरकार में गृहमंत्री गुलाब जी ‘भाईसाब’ का मुक़ाबला इस बार पूर्व महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा गिरिजा व्यास के बीच है। हालाँकि इस बार यह सीट हॉट सीट बन गई है। भाईसाब के पुराने साथी दलपत सुराणा ‘जनता सेना’ का दामन थामकर भैरोंसिंह शेखावत मंच के सहारे चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है तो एक युवा नेता प्रवीण रतलिया ने भी युवाओ के सहारे मैदान में हुंकार भरने की ठान ली है। आम आदमी पार्टी ने भी भरत कुमावत पर दांव लगाया है। अब खेल बड़ा रोचक हो गया है।

वहीँ अगर उदयपुर ग्रामीण की बात की जाये तो कांग्रेस ने विवेक कटारा पर दांव लगाया है तो बीजेपी ने वर्तमान विधायक फूलसिंह मीणा पर पुनः भरोसा जताया है। यहाँ भी भाजपा से युवा नेता हरीश मीणा बगावत पर उतारू है। जिले की अन्य सीट की बात की जाये तो कांग्रेस ने गोगुन्दा सीट से मांगीलाल गरासिया को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने प्रताप भील को। गोगुन्दा से मांगीलाल गरासिया टिकट मिलने के पहले ही परचा दाखिल कर चुके है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकमात्र सीट झाड़ोल से हीरालाल दरांगी ने दिलवाई थी इस बार पार्टी ने उनकी बजाय सुनील भजत पर भरोसा जताया है जबकि उनके मुकाबले भाजपा बाबूलाल खराड़ी को मैदान में उतारा है। मावली से भाजपा के धर्मनारायण जोशी के मुकाबले मए कांग्रेस ने लाल सिंह झाला पर दांव खेला है।

खेरवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा ने वर्तमान सरकार में मंत्री रहे नानालाल अहारी का टिकट काटकर शंकर खराड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दयाराम परमार पर पर भाग्य आज़माया है।

मावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लाल सिंह झाला के सामने भाजपा के धर्मनारायण जोशी होंगे। धर्मनारायण जोशी को बाहरी उम्मीदवार बताकर भाजपा के कुलदीप सिंह चुण्डावत जनता सेना या निर्दलीय ताल ठोंक सकते है। वहीँ सलूम्बर सीट से कांग्रेस ने अपने सीनियर नेता और पूर्व उदयपुर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा को भाजपा के अमृत मीणा के सामने उतारा है।

वहीँ राजस्थान की अन्य महत्वपूर्ण सीट के बात जाये तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरा पाटन से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि भाजपा की मंत्री और मेवाड़ की एक और कद्दावर नेता किरण माहेश्वरी राजसमंद सीट से और कांग्रेस के हेवीवेट सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेंगे। जबकि सचिन पायलट टोंक सीट से चुनाव लड़ेंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal