16 व्यावसायिक व 10 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

रसद विभाग ने की कार्यवाही

 | 

उदयपुर, 24 मार्च 2026-  व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के उपयोग पर लगाई गई रोक के क्रम में मंगलवार को जिला रसद अधिकारी प्रथम, सुश्री सृष्टि डबास (प्रशिक्षु आईएएस) के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफलिंग की रोकथाम पर कार्यवाही की गई।

अवैध तरीके से एक सिलेण्डर से दूसरे सिलेण्डर में गैस ट्रांसफर करने एवं कालाबाजारी की शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी गिर्वा डॉ. निशा मुन्दडा एवं कनिष्ठ सहायक तनुज माली द्वारा कार्तिक एन्टरप्राइसेस, गौरेला रोड, रामपुरा, गिर्वा, उदयपुर में आकस्मिक जांच कर व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध रिफिलिंग पर कुल 20 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। इसमें 16 व्यावसायिक सिलेण्डर एवं 4 घरेलू गैस सिलेण्डर मौके पर पाए गए, जिनके वक्त मौका कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। मौके पर जांच फर्म मालिक सोहनलाल माली पत्नी श्रीमती रेणु माली द्वारा करवाई गई।

इसी क्रम में प्रवर्तन अधिकारी उदयपुर शहर श्रीमती मानसी पण्ड्या एवं श्रीमती हिमानी सिंह सोलंकी प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा सविना स्थित सोमेश्वर मन्दिर के सामने एक मकान के भीतर कुल 6 घरेलू गैस सिलेण्डर के साथ गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त होने वाली तीन बंसिया भी जब्त की गई। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal