उदयपुर में आज दो संक्रमित, 1 नया केस, 1 क्लोज कांटेक्ट

नवंबर में अब तक 14 पॉजिटिव

 | 

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56419 

उदयपुर 29 नवंबर 2021। नवंबर माह के अंत में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। पहली बार 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि 16 को 1 पॉजिटिव पाया गया । 24 को 3 तथा 26 को 1 पॉजिटिव पाए गए है। जबकि परसो मनवाखेड़ा से ही क्लोज कांटेक्ट संक्रमित मिला था। कल पुनः 1 पॉजिटिव मिला था।  वहीँ आज दो संक्रमित पाए गए।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 783 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 781 नेगेटिव है और 2 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव में से एक उदयपुर शहरी क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर 4 वार्ड न. 31 से 70 वर्षीया बुज़ुर्ग (क्लोज कांटेक्ट) पायी गई है। वही अशोकनगर से एक 48 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। नवंबर माह में अब तक 14 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56419 है जबकि 55657 लोग ठीक हो चुके है। अभी 8 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टिव केस की संख्या 8 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News