उदयपुर में आज शनिवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 600  

 | 

कुल कोरोना पॉजिटिव 600 है। इनमे से 562 ठीक हो चुके है जबकि 542 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 34 है।

रिकवरी रेट 93.66 % 
 

उदयपुर 13 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज शनिवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार को जिले के 742 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 740  व्यक्ति नेगेटिव है। 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

आज पॉजिटिव पाए गए लोगो में दोनों प्रवासी है, जिनमे से 1 प्रवासी गींगला सलूम्बर से है जो की मुंबई से आया है। जबकि दूसरा प्रवासी बेड़वास उदयपुर से मिला है जो की जोधपुर से आया है।   

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव 600 है। इनमे से 562 ठीक हो चुके है जबकि 542 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 34 है। वहीँ रिकवरी रेट 93.66% है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News