चीरवा टनल के पास हादसे में दो की मौत

कल देर शाम हुआ हादसा

 | 
accident

उदयपुर 31 जनवरी 2022 । सुखेर थाना क्षेत्र में चीरवा टनल के पास कल रविवार देर शाम करीब पौने आठ बजे एक तेज़ रफ़्तार कार, ट्रक के पीछे जा भिड़ी। कार में सवार दो युवको की मौत हो गई। 

हादसे में मृतकों की पहचान 32 वर्षीय गौरव प्रजापत पुत्र बंशीलाल प्रजापत निवासी बेदला तथा 27 वर्षीय संपत लोहार पुत्र मोहनलाल लोहार निवासी चिकलवास के रूप में की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो युवक कार में सवार होकर उदयपुर से नाथद्वारा की तरफ जा रहे थे। चीरवा टनल के पास इनकी कार, ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज़ थी की कार चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एमबी अस्पताल पहुँचाया जहाँ दोनों ने दम तोड़ दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News