उदयपुर में आज लगातार पांचवे दिन पॉजिटिव, आज दो मिले


उदयपुर में आज लगातार पांचवे दिन पॉजिटिव, आज दो मिले

1 क्लोज कांटेक्ट, 1 नया केस

 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56422

उदयपुर 2 दिसंबर 2021। जिले में कोरोना धीरे धीरे पुनः पैर पसारता नज़र आ रहा है। आज लगातार पांचवे दिन कोरोना संक्रमित पाए गए। नवंबर माह के अंत तक 14 पॉजिटिव मिले थे। वहीँ आज दिसंबर माह के दो में 3 कोरोना संक्रमित मिले है ।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज गुरुवार को 928 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 926 नेगेटिव है और 2  पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव में से एक क्लोज कांटेक्ट 50 वर्षीय पुरुष मनवाखेड़ा उदयपुर शहरी क्षेत्र से पाए गए है जबकि एक नया केस मांडली गांव झल्लारा सलूम्बर से 45 वर्षीया महिला पॉजिटिव पायी गई है।    

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56422 है जबकि 55657 लोग ठीक हो चुके है। अभी 11 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टिव केस की संख्या 11 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal