कोरोना अपडेट 16 दिसंबर 21 - 2 पॉजिटिव मिले, 3 ठीक हुए

अब एक्टिव केस की संख्या 22

 | 
Udaipur COVID Update 16 December 2021

- दिसंबर के 16 दिनों में कुल 35 संक्रमित मिले, पिछले 44 दिनों में 49 केस

- कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56454

उदयपुर 16 दिसंबर 2021। उदयपुर ज़िले में आज 2 पोज़िटिव केस मिले तो 3 मरीज़ ठीक भी हो चुके है।  अब एक्टिव केस की संख्या 22 हो गई है। इस माह में अब तक कुल 35 संक्रमित मिले हैं। पिछले 44 दिनों में अब तक 49 संक्रमित मिल चुके के हैं। इस दरमियान 49 पोज़िटिव में से 27 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज गुरुवार को 694 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 692 नेगेटिव है और 2 पॉजिटिव केस पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए पॉजिटिव में से दोनों संक्रमित शहरी क्षेत्र से पाए गए है जिनमे से 1 नए केस, 1 क्लोज कांटेक्ट है।   

इन क्षेत्रो से मिले संक्रमित 

अजंता होटल स्ट्रीट उदयपुर, चाणक्यपुरी हिरणमगरी सेक्टर 4 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है। 

अब कुल पॉज़िटिव की संख्या 56,454 है, जबकि 55678 लोग ठीक हो चुके है। वर्तमान में 22 मरीज़ एक्टिव हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं, कोई मरीज़ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राहत कि बात यह है कि कोविड संक्रमण के इस चरण में रिकवरी रेट 57 % है और औसतन 6-8 दिनों में मरीज़ ठीक हो रहे हैं। 

राहत कि बात यह भी है कि 27 जुलाई को कोरोना से हुए मौत के बाद अब तक इस बीमारी से कोई भी मौत नहीं हुई है। उदयपुर में कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा 754 बना हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News