राजसमंद के भीम क्षेत्र में पानी में डूबने से 2 छात्रों की मौत
देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची
| Updated: Aug 9, 2025, 20:39 IST
राजसमंद 09 अगस्त 2025 - जिले के भीम क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मियाला ग्राम पंचायत में स्थित रामदेव सागर में पैर फिसलने से दो छात्रों की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सरपंच विनीता सालवी को दी, जिनके माध्यम से देवगढ़ पुलिस को जानकारी पहुंचाई गई।
सूचना मिलते ही देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों के शवों को देवगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मौके पर पूर्व सरपंच पूरण लाल, वार्ड पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
