हरियाणा के झज्जर में गैंगवार में युवक को मारी 20 गोलियां, पुरानी रंजिश में फायरिंग का शक

 | 
हरियाणा के झज्जर में गैंगवार में युवक को मारी 20 गोलियां, पुरानी रंजिश में फायरिंग का शक

हरियाणा के झज्जर में गैंगवार में एक युवक की 20 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि देर शाम इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटनाक्रम में हितेश उर्फ गुल्लू निवासी सुबाना की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो उसके पास आकर रुकी। इतना हितेश कुछ समझ पाता, बोलेरे से 3-4 युवक उतरे और उस पर ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिए।

करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। हितेश का पूरा शरीर छलनी हो गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोलियां की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। तुरंत ही खून से लथपथ पड़े हितेष को उठाकर झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने सुबाना गांव में पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से गोलियां के खोल भी बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, मामले में एक आरोपी की पहचान डीकेश कुमार निवासी गिरधरपुर के रूप में बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि डीकेश की हितेष से क्या संबंध है। दोनों में क्या कोई पुराना विवाद रहा है। उसके गांव में एक टीम भेजी गई है, लेकिन वह फरार है।

डीसीपी धारणा यादव ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। कुछ दिन पहले मृतक पक्ष की तरफ से भी आरोपी पर फायरिंग की गई थी। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News