उदयपुर नगर निगम मे Gen Z के 20 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल, सर्वाधिक कांग्रेस से
Udaipur Times, UMC Election 2026: पिछले दिनों से देश भर मे अपने प्रदर्शनों से धूम मचाने वाली Gen Z की एंट्री अब आगामी उदयपुर नगर निगम मे भी हो चुकी है। इस चुनाव मे कुल 20 Gen Z उम्मीदवारों ने विभिन्न पार्टियों और निर्दलियों के रूप मे अपनी ताल ठोंकी है।
आइए जानते है किस वार्ड से कौनसी पार्टी से Gen Z के उम्मीदवार मैदान है
Gen Z के कांग्रेसी उम्मीदवार
वार्ड न. 13 से 23 वर्षीया उषा गमेती, वार्ड न. 42 ससे 24 वर्षीया खुशी गमेती, वार्ड न. 55 से 23 वर्षीया जेसिका राव, वार्ड न. 61 से 25 वर्षीया सीमा डांगी, वार्ड न. 62 से सविता गमेती, वार्ड न. 65 से किशन लाल भील ।
Gen Z के भाजपाई उम्मीदवार
वार्ड न. 31 से 27 वर्षीया नसरीन बानों, वार्ड न. 38 से 26 वर्षीया प्रज्ञा पाटीदार।
Gen Z के भारत आदिवासी पार्टी (BAP) उम्मीदवार
वार्ड न. 10 से 26 वर्षीय शाकिब खान, वार्ड न. 42 से 24 वर्षीया हेमलता गमेती, वार्ड न. 43 से 26 वर्षीय शांतिलाल गमेती।
Gen Z के कम्युनिस्ट (CPM) उम्मीदवार
वार्ड न. 31 से 23 वर्षीया मुस्कान राही।
Gen Z के निर्दलीय और बीजेपी काँग्रेस के बागी उम्मीदवार
वार्ड न. 1 से 27 वर्षीय खुशवंत शर्मा (निर्दलीय), वार्ड न. 30 से 27 वर्षीय रोहित मेघवाल (कांग्रेस के बागी), वार्ड न. 42 से 21 वर्षीया अंजना गमेती (बीजेपी की बागी), वार्ड न. 42 से 29 वर्षीया इंद्रा मीणा (बीजेपी की बागी), वार्ड न. 54 से 29 वर्षीय हार्दिक चोरडिया (निर्दलीय), वार्ड न. 61 से 28 वर्षीया दीपिका पटेल (निर्दलीय), वार्ड न. 62 से 29 वर्षीया ललिता गमेती (कांग्रेस की बागी), वार्ड न. 77 से 24 वर्षीय इंदर लाल गमेती (निर्दलीय) के रूप मे अपनी उम्मीदवारी जताई है।