NCC की 20 गर्ल्स कैडेटों ने परांग ला दर्रे को पार किया

 | 
NCC Grils Cadets

 

Udaipur Times: NCC News: राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की देश भर से चयनित 20 NCC गर्ल्स कैडेटों की टीम ने हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ने वाले 5,578 ऊंचे मीटर परांग ला दर्रे (Parang La Pass) मीटर) को पार किया।

अधिक ऊंचाई वाले लंबे ट्रेक 'अपराजिता-परांग ला 2026' (Aparajita - Parang La 2026) अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने पर 16 सितंबर, 2026 को लद्दाख के करज़ोक में NCC के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव दीप्ति मोहिल चावला ने दल का स्‍वागत किया।

यह दल लगभग 250 किलोमीटर की दूरी 30 दिनों में तय करते हुए कठिन मार्ग ग्लेशियरों, बर्फ के मैदानों और नदी घाटियों सहित उच्च-ऊंचाई वाले इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों, प्रशिक्षकों, चिकित्सा कर्मचारियों और सहायक कर्मियों के साथ, टीम ने हिमाचल प्रदेश के किब्बर से लद्दाख के करज़ोक तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने अभियान के सफल समापन पर कैडेटों और स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम वर्क और सहनशक्ति विकसित करने में योगदान देती हैं।

इस ट्रेक का आयोजन युवा महिलाओं को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और चुनौतीपूर्ण अधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया था। इसका एक अन्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से कैडेटों को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना भी था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News