Udaipur Times, Udaipur News: श्री स्वास्तिक गणपति मित्र मंडल द्वारा आयोजित ‘उदयपुर चा राजा’ के नाम से मशहूर गणपति महोत्सव उदयपुर के मुख्य मार्केट बापू बाजार में विधिवत पूजा एवं भव्य महा आरती के साथ शुरू हुआl
दस दिवसीय इस गणपति महोत्सव समारोह में प्रतिदिन नित्य नए तरीके से गणपति बप्पा का विशेष श्रंगार एवं आंगी की जाएगी। मुंबई से विशेष तौर पर बनवाई गई 20 फीट ऊंची भव्य गणपति की प्रतिमा को देखने के लिए आज बापू बाजार में उदयपुर के शहरवासी उमड़ पड़ेl
विशेष श्रृंगार के तहत गणपति बप्पा को सोने के दांत, कान, सूंड एवं विशेष रूप से बनाया गया चांदी का सुदर्शन चक्र भेटकर विशेष श्रृंगार किया हैl रात को हुई महा आरती में गणपति बप्पा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गएl तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ो की संख्या में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गयाl
मित्र मंडल के वैभव अग्रवाल एवं मुदित साहू ने बताया कि शुभ मुहूर्त में गणपति की स्थापना कर, पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना एवं पाठ किया गयाl इस अवसर पर मित्र मंडल के सदस्यों ने भव्य आतिशबाजी की, साथ ही ढोल नगाड़ों से बप्पा का स्वागत किया गयाl
मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने प्रथम दिन ही बप्पा से उदयपुर में भारी बरसात की कामना की ताकि उदयपुर की फतेहसागर झील एवं पिछोला झील बारिश के पानी से छलक जाएl भक्तों की इच्छा की पूर्ति करते हुए बप्पा ने आज शहर में भारी बारिश हुई l
दर्शन करने आने वाले भक्तजन को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो, उसके लिए कमेटी के सदस्य जय कुराडिया, संदीप मंगरौरा, आकाश कंठालिया, मनीष बन्दवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया l