उदयपुर में सोमवार को आये 21 कोरोना मरीज

उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 401 तक पहुंची है
 
 | 
कल शाम तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 380 थी

उदयपुर, 18 मई 2020। उदयपुर जिले में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच सोमवार को 21 मरीज पाए गए। सोमवार को शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 401 तक पहुंची है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 21 पॉजिटिव पाए गए। जिनमें मिले 7 पॉजिटिव  कांजी का हाटा से, 2 प्रवासी (वल्लभनगर), सज्जन नगर से 2, मंडी की नाल से 1, एकलिंगपुरा से 1, सेक्टर 14 से व 1, 3 कालीवाली व 3 कराकला, 1  एमबी चिकित्सालय संक्रमित पाये गये। संक्रमित व्यक्ति को प्रशासन की सहायता से तुरंत कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News