उदयपुर में रविवार को मिले 21 कोरोना मरीज

उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 480 पहुंची 
 | 
कल तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 459 थी 

उदयपुर, 24 मई 2020 । उदयपुर जिले में रविवार शाम तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 21 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को जिले के 529 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 508 व्यक्ति नेगेटिव है और 21 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 480 हो चुकी है। इन कोरोना पॉजीटिव में 8 क्लोज कांटेक्ट (पूर्व में संक्रमित क्षेत्र से), 2 नए संक्रमित (पंचवटी और  गोवर्धन विलास से), 4 प्रवासी (1 वीरो का भीलवाड़ा गोगुन्दा, 1 वल्लभनगर व 2 भीण्डर से), 2 पूर्व भर्ती मरीजों में (एक वल्लभ नगर से और एक आदर्श नगर यूनिवर्सिटी से) तथा 5 एमबीजीएच स्टाफ है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News