उदयपुर में 21वीं कावड़ यात्रा निकली, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
कावड़ यात्री करीब 21 किलोमीटर का सफर तय कर उबेश्वर महादेव पहुंचे
Udaipur Times News, Kawad Yatra Udaipur, Religious News Udaipur , उदयपुर 17 अगस्त 2026 -शिव महोत्सव समिति की ओर से सोमवार सुबह उदयपुर के गंगू कुंड से 21वीं कावड़ यात्रा निकाली गई।
यात्रा में हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कावड़ यात्री करीब 21 किलोमीटर का सफर तय कर उबेश्वर महादेव पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। रामपुरा से आगे धार क्षेत्र स्थित उबेश्वर महादेव मंदिर में कावड़ियों ने शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यात्रियों के लिए पानी और जूस की व्यवस्था भी की गई।
कावड़ियों ने गंगू कुंड से तांबे के कलशों में पांच पवित्र नदियों सहित सात स्थानों का जल भरकर उबेश्वर महादेव का अभिषेक किया। नदियों का पवित्र जल पहले से लाकर रखा गया था। Kawada Yatra Udaipur
2005 के अकाल के बाद शुरू हुई यात्रा आयोजकों के अनुसार वर्ष 2005 में पड़े भीषण अकाल के बाद अच्छी बारिश की कामना को लेकर 2006 में कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई थी। पहले वर्ष करीब 50 श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 15 हजार से अधिक हो गई है। Udaipur News
समिति संयोजक और एडवोकेट रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा शुरू होने के बाद से मेवाड़ में झीलें भरी रहें और लोगों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, इसी कामना के साथ यह परंपरा लगातार जारी है। आसपास के गांवों के लोग भी बढ़-चढ़कर यात्रा में हिस्सा लेते हैं। Religious News Udaipur
