राजस्थान पुलिस की 25 महिला कार्मिक को मिलेगा NSG कमांडो प्रशिक्षण

 | 
Rajasthan Police

 

Udaipur Times, Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस के RAC एवं MBC कैडर से चयनित 25 महिला पुलिस कार्मिक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के प्रशिक्षण केन्द्र, मानेसर में 12 सप्ताह का गहन कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व रविवार को पांचवीं बटालियन RAC, घाटगेट जयपुर के प्रांगण में इन महिला कार्मिकों को राजस्थान पुलिस आर्म्स बटालियन्स के अतिरिक्त महानिदेशक रूपेन्द्र सिंह ने ब्रीफ किया।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड से प्राप्त होने वाले कमाण्डो प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जवानों को प्रशिक्षण के दौरान कड़े अनुशासनअत्याधुनिक हथियार तकनीक और जीरो एरर की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

एडीजी सिंह ने कहा कि कमाण्डो प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ऐसी दक्षता प्रदान करना हैजिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने “सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा” के मूल मंत्र पर महिला कार्मिकों को ब्रीफ करते हुए उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद एडीजी रूपेन्द्र सिंह ने सभी 25 महिला कार्मिकों को राजकीय वाहन से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केन्द्रमानेसर (हरियाणा) के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक पुलिस RAC विनित बंसल तथा चतुर्थ एवं पांचवीं बटालियन RAC के कमाण्डेन्ट उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News