उदयपुर मे निःशुल्क जांच शिविर मे करीब 250 लोगों ने उठाया फायदा

 | 
Bohra Youth Medical Relief Society camp Udaipur

 

Udaipur Times, Free Medical Camp, Udaipur News: बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी ने अहमदाबाद के प्रतिष्ठित के डी अस्पताल (K D Hospital, Ahmedabad) एवं फिनबेला के सहयोग से बोहरवाडी स्थित दाऊदी बोहरा जमात खाना मे आज रविवार को सुबह 8:30 से दोपहर 2:00 बजे तक एक निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जिसमे करीब 250 लोगों ने किडनी, लीवर, फेफड़े और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच का फायदा उठाया। Free Medical Camp

free medical camp

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मिंयाजी ने बताया की शिविर मे अहमदाबाद के लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ एवं HPB सर्जन डॉ अंकुर वाघडिया, इंटरनेशनल पल्मोनोलॉजी कंसल्टेंट डॉ प्रदीप डाबी, नेफ्रोलॉजी फिजीशियन डॉ नीरज पटेल, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ कुश शाह, फंक्शनल न्यूरोसर्जरी एवं एपिलेप्सी सर्जरी विशेषज्ञ डॉ रुशुभ शाह ने शिविर मे आए लोगों को जांच के बाद उचित परामर्श दिया। K D Hospital, Ahmedabad

free medical camp udaipur

शिविर मे विशेषज्ञों द्वारा कैंसर, किडनी और लिवर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए बताया की कैंसर से बचाव और समय पर उचित निदान के लिए समय समय पर नियमित जांच और खान पान के साथ दैनिक दिनचर्या मे बदलाव लाना बेहद जरूरी है । भारत जैसे देश मे अक्सर लोग अपनी नियमित जांच नहीं करवाते फलस्वरूप उन्हे गंभीर बीमारियों का पता तब चलता है जब स्थिति बिगड़ जाती है। यदि लोग समय समय पर अपने शरीर की नियमित जांच करवाए तो गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्टेज मे ही पता लग सकता है जिससे उन्हे बाद मे इलाज के भारी भरकम खर्चे और समय पर निदान दोनों मिल सकता है। Bohra Youth Medical Relief Soceity

free medical camp

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी के सचिव सरफराज राजनगर वाला ने बताया की शिविर मे कैंसर, किडनी और लिवर जैसी गंभीर बीमारियों के अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर, कैल्शियम और अन्य सामान्य जांच भी की गई। जिसमे बोहरा यूथ मेडिकल डिस्पेन्सरी के डॉ इस्हाक शाह, डॉ अब्बास हकीम, डॉ अशफाक़ हुसैन और डॉ रेहाना बानू ने भी अपनी सेवाए प्रदान की। Free Medical Camp

medical camp

इससे पूर्व बीते कल RNT मेडिकल कॉलेज बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ़ सोसायटी ने के डी अस्पताल के सहयोग से एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमे उक्त विशेषज्ञों ने लोगों को गंभी बीमारियों की नियमित जांच उपचार और बचाव संबंधी प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। शिविर और संगोष्ठी मे डॉ जिज्ञासु भण्डारी और डॉ देवेन्द्र सिंह करीर का विशेष सहयोग रहा।  Udaipur News  

medical camp

इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात के सचिव फिरोज हुसैन, अध्यक्ष इकबाल हुसैन रस्सावाला, बोहरा यूथ के सचिव यूसुफ आरजी, गजनफर ओकासा, उदयपुर अरबन बैंक के चेयरमेन तौसीफ मंडी, क्षेत्रीय पार्षद राहुल माली, पूर्व पार्षद मोहम्मद अयूब आदि उपस्थित रहे। Bohra Youth Medical Relief Soceity

शिविर मे शब्बीर हुसैन नासिर, खुर्शीद सबील, मोहम्मद हुसैन सबील, अकील गुरावाला, शब्बीर टेलर, असगर मूमीन, आशिक रंगवाला और अन्य ने अपना सहयोग दिया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News