महिला सांसद के घर 27 किलो सोना और सोने की ब्रा-पैंटी मिलने का दावा ! जानिये क्या है सच्चाई ?

 | 
 महिला सांसद के घर 27 किलो सोना और सोने की ब्रा-पैंटी मिलने का दावा ! जानिये क्या है सच्चाई ?

Claims of 27 kg gold and golden lingerie found at female MP's home : भ्रष्टाचार पूरी दुनिया में इतना ज्यादा बढ़ चुका है आए दिन लोग घोटाले करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।  बड़ी बात तो यह है कि घोटाले करने वाले ये कोई आम लोग बल्कि खुद मंत्री, नेता या फिर सांसद हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला आया है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इराक की एक महिला सांसद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि इराक की सांसद हिंद अल-अब्बासी (Hind Al-Abbasi) के घर पर भ्रष्टाचार विरोधी छापेमारी के दौरान 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये), 27 किलो शुद्ध सोना और सोने से बनी ब्रा-पैंटी बरामद हुई है। इसके साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं, जिनमें सोने के अंडरगारमेंट्स दिखाई दे रहे हैं।

इस दावे ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स इसे इराक के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार मामला बता रहे हैं। लेकिन जब इस दावे की पड़ताल की गई तो सामने आयी तस्वीर अलग ही निकल गई।


वायरल पोस्ट में क्या दावा किया गया? 

फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि इराक सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर पर छापेमारी हुई। 

छापेमारी के दौरान सासंद के घर से भारी मात्रा में नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। पोस्ट में 57 मिलियन डॉलर नकद, 27 किलो सोना और सोने की ब्रा-पैंटी मिलने का दावा किया गया। 

किस सासंद के घर से मिला नोटों का भंडार? 

जब इस दावे की जांच पड़ताल की गई तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पूरी रिपोर्ट सही साबित नहीं हुई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों की माने तो भारी मात्रा में नकदी और सोना मिलने का मामला सांसद आलिया नासिफ (Alia Nassif) से जुड़ा बताया गया है, न कि हिंद अल-अब्बासी से। सामने आयी रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आलिया नासिफ के घर से लाखों डॉलर नकद और बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया। आलिया नासिफ के अलावा पूर्व उप तेल मंत्री से जुड़े एक मामले में भी लगभग 10 मिलियन डॉलर, 3 अरब इराकी दीनार, सोना, संपत्तियां और हथियार जब्त किए जाने की जानकारी सामने आयी है।


क्या हिंद अल-अब्बासी के घर से सोने की ब्रा-पैंटी बरामद हुई?

अभी तक इराक सरकार, न्यायिक परिषद या किसी आधिकारिक सरकारी एजेंसी ने यह पुष्टि नहीं की है कि हिंद अल-अब्बासी के घर से 57 मिलियन डॉलर, 27 किलो सोना या सोने की ब्रा-पैंटी बरामद हुई थी। यह दावा केवल कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ विदेशी वेबसाइटों पर दिखाई दिया है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का सच

वायरल तस्वीरों में दिखाए जा रहे गोल्डन अंडरगारमेंट्स को भी हिंद अल-अब्बासी के घर से बरामद सामान बताया जा रहा है। हालांकि, इन तस्वीरों को लेकर भी कोई आधिकारिक दस्तावेज, सरकारी बयान या विश्वसनीय प्रमाण सामने नहीं आया है। इसलिए इन तस्वीरों को वायरल दावे का पुख्ता सबूत नहीं माना जा सकता।

जानते हैं कौन हैं आलिया नासिफ?

बता दें कि आलिया नासिफ इराक की संसद की मशहूर महिला सांसद हैं। आलिया अपने बेबाक बयानों, भ्रष्टाचार और कानूनी मामलों पर मुखर रुख तथा राजनीतिक सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। वह संसद की कानूनी समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं और कई बार सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना कर चुकी हैं। आलिया नासिफ महिलाओं और बच्चों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी मुखर रही हैं और इराक में बाल विवाह की न्यूनतम आयु कम करने जैसे विवादास्पद प्रस्तावों का विरोध कर चुकी हैं।

Claims of 27 kg gold and golden lingerie found at female MP's home

फैक्ट चेक: क्या है सच्चाई?

वायरल दावा: हिंद अल-अब्बासी के घर से 57 मिलियन डॉलर, 27 किलो सोना और सोने की ब्रा-पैंटी बरामद हुई।

सच्चाई: यह दावा भ्रामक है। इराक में भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई जरूर हुई है, लेकिन हिंद अल-अब्बासी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी, सोना और गोल्डन अंडरगारमेंट्स मिलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक नकदी और सोना मिलने का मामला सांसद आलिया नासिफ से जुड़ा बताया गया है।

इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे को बिना आधिकारिक पुष्टि के सच मानना सही नहीं होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News