उदयपुर में आज मिले 3 कोरोना पॉजिटिव

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 590 
 
 | 
कल नहीं मिला था कोई पॉजिटिव 
 

उदयपुर 10 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज बुधवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 3 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को जिले के 269 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार सभी 267 व्यक्ति नेगेटिव है। 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 1 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट जयपुर से प्राप्त हुई। 

आज पॉजिटिव पाए गए लोगो में  गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की रपोर्ट जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट हुई जबकि 2 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट बेड़वास क्षेत्र से मिले है। 

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव 590 है। इनमे से 535 ठीक हो चुके है जबकि 506 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 51 है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News