उदयपुर में आज एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित

नवंबर में अब तक 9 पॉजिटिव

 | 
corona
कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56414

उदयपुर 24 नवंबर 2021। नवंबर माह में पहली बार 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि 16 को 1 पॉजिटिव पाया गया । वहीँ आज पुनः 3 पॉजिटिव पाए गए है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 751 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 748 नेगेटिव है और 3  पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव उदयपुर शहरी क्षेत्र ठोकर चौराहा स्थित एक ही परिवार के तीन सदस्य पाए गए है। नवंबर माह में अब तक 9 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56414 है जबकि 55653 लोग ठीक हो चुके है। अभी 6 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 7 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News