शादी में खाना खाने के बाद 3 की मौत, 22 से अधिक लोगो की तबियत खराब

बीमारों को कोटड़ा CHC में करवाया भर्ती 

 | 
KOTDA

उदयपुर 28 मई 2024। ज़िले के कोटड़ा क्षेत्र के सावन क्यारा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान खाना खाने के बाद समाचार लिखे जाने तक जहाँ 3 लोगो की मौत हो गई वहीँ 20 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। अभी तक 3 लोगो के मरने की खबर है।      

बताया जा रहा है कि कोटड़ा क्षेत्र के सावन क्यारा गांव में मेहमान आए लोगो के लिए भोजन बनाया था। विवाह समारोह से पूर्व हुए आयोजन में सभी मेहमान आये थे। जहाँ खाना खाने के बाद यह मामला सामने आया है। 

Kotda CHC

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बीमारों को जहाँ कोटड़ा CHC में भर्ती करवाया गया, वहीँ मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। 

वहीँ इस घटना की सूचना मिलने पर राज्य सरकार में जनजाति मंत्री और झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी,  प्रधान सुगना देवी, पुर्व जिला परिषद सदस्य कैलाश लखारा सहीत कई जनप्रतिनिधीयों ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों के हाल चाल जाने। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ने चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर सभी मरीजों के उचित उपचार के निर्देश देते हुए चिकित्सको से परामर्श किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News