उदयपुर गुजरात हाइवे भीषण दुर्घटना दो महिलाओ समेत 3 की मौत, 2 घायल

तेज़ रफ़्तार ऑडी कार पुलिया की दीवार से टकराई

 | 
accident

महाराष्ट्र के पर्यटक माउंट आबू घूमकर आ रहे थे उदयपुर

उदयपुर 12 फ़रवरी 2022 । आज शनिवार को महारष्ट्र के पर्यटक माउंट आबू से उदयपुर आ रहे थे की फोरलेन हाइवे पर आक्यावड गांव के पास उनकी कार पुलिया की दीवार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में जहँ 38 वर्षीय महिला रुशाली की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीँ रुशाली के 65 वर्षीय पिता महादेव और 63 वर्षीय मां की मौत उदयपुर के एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। रुशाली के पति नितिन और 12 वर्षीय बेटी नीलाक्षी घायल अवस्था में एमबी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती का यह परिवार फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद में रह रहा था। पर्यटक परिवार माउंट आबू से घूमने के बाद उदयपुर आ रहा था। तभी अचानक हादसा हो गया। तेज गति से जा रही ऑडी कार आक्यावड में पुलिया की दीवार से तेजी से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पाते ही बेकरिया थानाधिकारी शंकरलाल राव, 108 ड्राइवर शहजाद खान, हाइवे पेट्रोलिंग टीम के भगवतसिंह झाला मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, पुलिस ने कार को क्रेन बुलवाकर थाने पर रखवाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News