उदयपुर में ओमीक्रॉन की एंट्री, 3 संक्रमित मिले

राजस्थान में 21 नए ओमीक्रॉन पॉजिटिव मिले

 | 
omicron

जयपुर में 11, अजमेर में 6, उदयपुर में 3 जबकि एक महाराष्ट्र का संक्रमित राजस्थान में 

उदयपुर 25 दिसंबर 2021 ।  प्रदेश में आज कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने आज अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करवाई।  जिससे हमारा जिला भी अछूता नहीं रहा।  आज जिले में पुणे की लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार 3 रोगी ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए। 

आज राजस्थान में कुल 21 रोगी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मिले जिनमे से सर्वाधिक जयपुर में 11, अजमेर में 6 एवं उदयपुर में 3 संक्रमित पाए गए। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया पुणे के लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार 1 48 वर्षीय पुरुष हवाला मार्ग हाथीपोल निवासी जो की पूर्ण वैक्सीनेटेड है एवं 11 दिसंबर को नाइजीरिया से लौटे है। पूर्व में दो बार इनकी रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी थी।  

वहीँ 46 वर्षीया महिला भी नाइजीरिया से लौटी है , इनकी भी पूर्व में दो बार नेगेटिव रिपोर्ट पायी गयी थी। जबकि 73 वर्षीय लक्ष्मीनारायण नगर सवीना निवासी वृद्ध में भी ओमीक्रॉन का संक्रमण पाया गया है, यह तीनो पूर्ण वैक्सीनेटेड है एवं इन्हे महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News