रूस-यूक्रेन संकट: सोमवार को 3 विद्यार्थी पहुंचे उदयपुर

छात्रों के लौटने का सिलसिला जारी 
 | 
ukraine

उदयपुर 7 मार्च 2022। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। 

इसी कड़ी में सोमवार को अलग-अलग फ्लाइट से संभाग के 3 विद्यार्थी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें उदयपुर शहर के 2, और एक विद्यार्थी राजसमंद के नाथद्वारा से है। डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम ओपी बुनकर ने की इन बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचे बच्चों का स्वागत किया। 

इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर भींडर एसडीएम रमेश सीरवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News