महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्य करने पर 30 महिलाओं का सम्मान


महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्य करने पर 30 महिलाओं का सम्मान

शहर में चार स्थानों पर आयोजित हुए शक्ति वंदन कार्यक्रम

 
woman

उदयपुर 6 मार्च 2024। महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली 30 महिलाओ का बुधवार को शक्ति वंदन कार्यक्रम में सम्मान किया गया।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित शक्ति वंदन कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शहर की 30 महिलाओं का सम्मान किया गया। सिंघवी ने बताया कि राष्ट्र को सशक्त करने के उद्देश्य से जिन महिलाओं ने अपने घर से बाहर निकल कर सामाजिक उत्थान में और देश के समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

निगम द्वारा संचालित किए जाते हैं स्वयं सहायता समूह

निगम द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत जो समूह बने है उन समूहों में जिन महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य किया उन महिलाओं को सम्मानित करने हेतु शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिन महिलाओं ने स्वच्छ भारत मिशन, बायो मेथिनेशन, आश्रय स्थल संचालन और पिंक ऑटो संचालन आदि कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ऐसी 30 महिलाओ को शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, समाजसेवी प्रमोद सामर, गजपाल सिंह आदि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री ने दिया उद्बोधन, राष्ट्र के सशक्तिकरण में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के जरिए अपना उद्बोधन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के उत्थान एवं सशक्तिकरण में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए शक्ति वंदन कार्यक्रम का महत्व समझाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भी वीसी के जरिए महिलाओं को अपना उद्बोधन दिया।

शहर में चार स्थानों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बुधवार शक्ति वंदन कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित किया गया। शहर में दीनदयाल ऑडिटोरियम नगर निगम, मीरा कला मंदिर, विजय सिंह पथिक नगर सामुदायिक भवन एवं मल्ला तलाई पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal