कोरोना अपडेट 10 जनवरी - आज 324 पॉज़िटिव मिले, 1167 एक्टिव केस

कोरोना अपडेट 10 जनवरी - आज 324 पॉज़िटिव मिले, 1167 एक्टिव केस 

अस्पताल में भर्ती मरीज़ो की संख्या हुई 28 जबकि 11 मरीज़ हुए ठीक

 
CORONA

उदयपुर में अब तक कुल 57671 संक्रमित
तीसरी लहर में अब तक उदयपुर में 1266 संक्रमित

उदयपुर 10 जनवरी 2022 उदयपुर ज़िले में अब कोरोना से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है। आज यह दर 12.52% पाई गयी है। कल 312 कोरोना पॉजिटिव मिले थे जबकि आज 324 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इससे पूर्व 1 जून 2021 में 107 पॉजिटिव मिले थे। पिछले हफ्ते संक्रमित सैम्पल में से 2 ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित मिले। 

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण मे अब तक नवंबर माह में केवल 14 संक्रमित मिले थे, वहीँ दिसम्बर में 63 संक्रमित मिले। जनवरी के 10 दिन में ही यह आंकड़ा 1189 पर पहुँच गया। तीसरी लहर में उदयपुर में अब तक 1266 संक्रमित मिले हैं। आज की रिपोर्ट के अनुसार सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमण दर बढ़कर 12.52% हो गई है जबकि कल 11.69% और परसो 9.55% था । 26 मई के बाद यह सबसे ज्यादा संक्रमण दर है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज कुल 2587 सैम्पल की रिपोर्ट मिली जिसमे से 2263 नेगेटिव और 324 पॉजिटिव केस मिले है। रिपोर्ट के अनूसार ज़िले में आज 324 पॉजिटिव मिलने और 11 रिकवर होने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 1167 हो गए हैं, जिनमें 28 रोगी अस्पताल में भर्ती है।

आज की रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र से 266 पॉजिटिव मिले है जिनमे से 35 कोरोना वारियर्स, 190 नए केस, 30 क्लोज कांटेक्ट और 11 प्रवासी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 58 पॉजिटिव मिले है जिनमे 5 कोरोना वारियर्स, 34 नए केस, 16 क्लोज कांटेक्ट और 3 प्रवासी है। इस प्रकार कुल 324 पॉजिटिव में से 224 नए केस, 40 कोरोना वारियर्स, 14 प्रवासी और 46 क्लोज कांटेक्ट है। 

इन क्षेत्रो से मिले कोरोना पॉजिटिव 

NEAR NAVKAR BAKERY RAMPURA, NARAYAN SEVA SANSTHAN BADI, MASTANA BABA COLONY MULLA TALAI, MOTI MAGRI, MODERN COMPLEX BHUWANA, RISHABHDEV, ADINATH NAGAR FATEHPURA, PANNADHAY MARG HATHIPOLE, RAJKAMAL APARTMENT BEDLA, PREM NAGAR ZAWAR MINES, VALLABHNAGAR, TEKRI, NEAR POLICE LINE, SAI SAGAR VILA ST. MARRY TITARDI, MAHILA MANDAL KHERADIWARA, KAILASHPURI, CHOTI SARU BADGAON, NAKODA NAGAR DABOK, RAMPURA, BADI HOLI, SHARMA COLONY RMV ROAD, GUDLI MAVLI, KOTHARI HOUSE, MANSAROWAR COLONY, FATEHNAGAR MAVLI, MEHTA JI KI BARI, KHATIKWARA HATHIPOLE, GOVERDHAN VILAS SEC.14, PRATAPNAGAR, BHATT JI KI BARI, OTC SCHEME AMBAMATA, NEW ASHOK VIHAR COLONY 100 FT ROAD, PANCHRATN COMPLEX OLD CHUNGINAKA, POLICE LINE HIRANMAGRI, VINAYAK VIHAR ROOPSAGAR, SWAMI NAGAR BHUWANA, POLO GROUND, SHIVPURI COLONY NEAR PACIFIC, FRIENDS APARTMENT BHUPALPURA, GOVINDPURA MB COLLEGE, BIROTHI SCHOOL, C A CIRCLE COMPLEX SEC.14, MANWAKHEDA SEC.4, KHERWARA, RANI ROAD FATEHSAGAR, KANJI KA HATA, SURAJPOLE, EKLINGPURA, AMABAMATA, RETI STAND, SUBHASH NAGR, UMARADA, BEDLA, KHAROL COLONY, NIMACH KHEDA DEWALI, RAJA COLONY MULLA TALAI, H COLONY GOGUNDA, PACIFIC DENTAL DEBARI, TRIMURTI RESIDENCY SHOBHAGPURA, ASHOK VIHAR 100 FT ROAD, JHADOL FALASIYA, MDS SCHOOL, POLICE THANA AMBAMATA, RATAKHET ROYAL GARDEN MULLA TALAI, KASTURBA BALIKA HOSTEL SALUMBER, KHEDA SALUMBER, DAL CHAURAHA SALUMBER, PUJA NAGAR SEC.4, MAHADEV COLONY KALKA MATA ROAD, INDIRA COLONY SEC.14, GLOBAL PACK SHOBHAGPURA, CHETAK CIRCLE, BHATHEDA COLONY FATEHPURA, GOGAWATWARI CHANDPOLE, SHIV NAGAR SHOBHAGPURA, ZAWAR MINES, OSWAL NAGAR SUNDARWAS, PRAGATI NAGAR SHOBHAGPURA, HOUSING BOARD COLONY PRATAPNAGAR, PANCHRATAN COMPLEX FATEHPURA, PRABHAT NAGAR HIRANMAGRI, ADARSH COLONY PULA, IIM BALICHA, SAHYOG APARTMENT NEW NAVRATAN COMPLEX BHUWANA, SHIKARBADI RESIDENCY GOVERDHAN VILAS, RAO JI KA HATA, KALAJI GORAJI GULAB BAGH, VIDHYA NIKETAN SEC. 3, ANAND NAGAR UNIVERCITY ROAD, ASHWINI BAZAR HATHIPOLE, BHOIYO KI PANCHOLI KANPU, HAZARESHWAR COLONY MADHUBAN, GAYATRI SHYAM NAGAR SOUTH SUNDARWAS, SUKHER, UDAIPUR..etc.. 

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 57671 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55750 लोग ठीक हो चुके है। वर्तमान में 1139 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 28 अस्पताल में भर्ती है । एक्टिव केस 1167 है। उदयपुर में कोरोना से अब तक कुल 755 लोगो की मौत हो चुकी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal