गैस की टंकी से फटने से चार मकान जलकर हुए राख

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

 | 
f

उदयपुर में गैस की टंकी के फटने से चार मकान जलकर राख हो गए। हादसे के दौरान मकानों में रखा सामान और एक बाइक जल गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए दमकल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

दरअसल यह घटना उदयपुर के बड़गांव की हैं। बड़गांव में स्थित आरामशीन के पास चार मकानों में गैस की टंकी फटने से आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलते फैलते मकानों तक पहुंच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

क्षेत्रवासियों ने हादसे की सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिससे दमकल मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News