उदयपुर में आज मिले 4 कोरोना मरीज
उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 566 हो चुकी है
| Jun 2, 2020, 21:16 IST
इस प्रकार उदयपुर में तक कुल कोरोना मरीज़ो की संख्या 566 है। जबकि 424 ठीक हो चुके है जिनमे से 368 को डिस्चार्ज किया जा चूका है जबकि कुल एक्टिव मरीज़ो की संख्या 139 है।
उदयपुर, 2 जून 2020। उदयपुर जिले में आज मंगलवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 4 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार तक जिले के 589 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 585 व्यक्ति नेगेटिव है और 4 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 566 हो चुकी है। मंगलवार को मिले कोरोना पॉजीटिव में जिनमे से 1 जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के डॉक्टर, 3 प्रवासी ( 1 नांदेशमा गोगुन्दा, 1 सराड़ी सलूम्बर, 1 जगत गिर्वा) से पाए गए है।
इस प्रकार उदयपुर में तक कुल कोरोना मरीज़ो की संख्या 566 है। जबकि 424 ठीक हो चुके है जिनमे से 368 को डिस्चार्ज किया जा चूका है जबकि कुल एक्टिव मरीज़ो की संख्या 139 है।