कोरोना अपडेट 14 दिसंबर 21 - कल से दुगुने आज 4 पॉजिटिव

दिसंबर के 14 दिनों में कुल 29 संक्रमित मिले, नवंबर के मुकाबले दुगुने से भी अधिक

 | 
covid update udaipur udaipur news total corona cases in udaipur

पिछले 42 दिनों में 43 केस

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56448

उदयपुर 14 दिसंबर 2021। उदयपुर ज़िले में आज 4 पोज़िटिव केस मिलने के बाद इस महीने कुल 29 संक्रमित मिले हैं। जबकि नवंबर के पूरे माह में 14 पॉजिटिव मिले थे यानि आधे माह के पहले ही दिसंबर में दुगुने से भी अधिक पॉजिटिव मिल चुके है। पिछले 42 दिनों में अब तक 43 संक्रमित मिल चुके के हैं। इस दरमियान 43 पोज़िटिव में से 22 मरीज़ ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या वर्तमान में 21 है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 806 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 802 नेगेटिव है और 4 पॉजिटिव केस पाए गए है।

आज की रिपोर्ट में पाए गए पॉजिटिव में से सभी संक्रमित शहरी क्षेत्र से पाए गए है जिनमे से 2 नए केस, 1 कोरोना वारियर्स तथा 1 क्लोज कांटेक्ट है।   

इन क्षेत्रो से मिले संक्रमित 

रोड न. 4 अशोक नगर उदयपुर, माधव कॉलोनी कालका माता मंदिर के सामने उदयपुर, अहिंसा अपार्टमेंट न्यू अहिंसापुरी फतेहपुरा उदयपुर, सिद्धि गणपति पार्क काम्प्लेक्स सेक्टर 8 उदयपुर से संक्रमित पाए गए है। 

अब कुल पॉज़िटिव की संख्या 56,448 है, जबकि 55673 लोग ठीक हो चुके है। वर्तमान में 21 मरीज़ एक्टिव हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं, कोई मरीज़ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राहत कि बात यह है कि कोविड संक्रमण के इस चरण में रिकवरी रेट 56% है और औसतन 6-8 दिनों में मरीज़ ठीक हो रहे हैं। 

राहत कि बात यह भी है कि 27 जुलाई को कोरोना से हुए मौत के बाद अब तक इस बीमारी से कोई भी मौत नहीं हुई है। उदयपुर में कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा 754 बना हुआ है, जो कि कुल संक्रमण का लगभग 1.3% है। जबकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तेज़ी से वैक्सीनेशन कैंप लगा कर लोगों को संपूर्ण रूप से वैक्सीनेट होने का प्रेरित कर रहा है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News