उदयपुर में आज रविवार को 4 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 645 
 | 
उदयपुर में आज रविवार को 4 कोरोना पॉजिटिव मिले

इनमे से 593 ठीक हो चुके है जबकि 583 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 48 है। 

उदयपुर  21 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज रविवार को 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि रविवार को जिले के 1169 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 1167 व्यक्ति नेगेटिव है और 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 2 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट जयपुर से प्राप्त हुई है।     

उदयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में आज पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में 2 प्रवासी है जो मुंबई से लौटे है जिनमे से दोनों बस्सी सलूम्बर निवासी है।  वहीँ जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट रिपोर्ट में दो मरीज़ जो की गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल में भर्ती थे और यह दोनों भी प्रवासी है जो तमिलनाडु से लौटे है और जिंक स्मेलटर देबारी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे।  

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 645 हो गए है। इनमे से 593 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 583 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 48 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News