कोरोना अपडेट 10 दिसंबर 2021 - आज 4 पॉजिटिव

कोरोना अपडेट 10 दिसंबर 2021 - आज 4 पॉजिटिव

दिसंबर में अब तक कुल 19

 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56438 

उदयपुर 10 दिसंबर 2021। जिले में कोरोना धीरे धीरे पुनः पैर पसारता नज़र आ रहा है। नवंबर माह के अंत तक 14 पॉजिटिव मिले थे। वहीँ दिसंबर माह के दस दिन में ही 19 कोरोना संक्रमित मिले है ।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शुक्रवार को 1965 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 1961 नेगेटिव है और 4 पॉजिटिव केस पाए गए है। आज के रिपोर्ट में पाए गए पॉजिटिव में से शहरी क्षेत्र से 3 पॉजिटिव में से 1 नया केस और 2 कोरोना वारियर्स है जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1 नया केस पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार कुल 4 पॉजिटिव में से 2 नए केस और 2 कोरोना वारियर्स है।  

इन क्षेत्रो से पाए गए पॉजिटिव 

खरसान भटेवर भींडर, सरदारगढ़ की हवेली के पास राव जी का हाटा उदयपुर, केंद्रीय विद्यालय के पास प्रतापनगर उदयपुर से संक्रमित पाए गए है।   

इस प्रकार अब कुल पॉजिटिव की संख्या 56438 है जबकि 55666 लोग ठीक हो चुके है। अभी 18 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टिव केस की संख्या 18 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal