उदयपुर में शोक जताने आये इंदौर के 4 लोगो की भीषण हादसे में मौत, 7 घायल

निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा

 | 
accident

उदयपुर 17 सितंबर 2022 । संभाग के निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाइवे पर ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में क्रूजर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 घायल हो गए। क्रूजर गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी मध्यप्रदेश के इंदौर में रहते हैं और उदयपुर अपने रिश्तेदार के घर मिलने आये थे। उनके रिश्तेदार में किसी की मौत हो जाने के कारण उनके वहां बैठने आये थे। वापस उदयपुर से इंदौर लौटते समय यह हादसा हो गया।। हादसा चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के पास शुक्रवार देर रात को घटित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ स्टेट हाइवे पर एमपी की क्रूजर गाड़ी एक ट्रेलर को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक ट्रक निम्बाहेड़ा से मंगलवाड़ की ओर जा रही थी। हाइवे रोड़ पर कोई डिवाइडर नहीं होने के कारण क्रूजर गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। दोनों ही वाहन टकराने के बाद पलट गए।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। क्रूजर में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी ट्रक ड्राइवर सहित 10 लोग गंभीर घायल हुए। उन्हें उदयपुर के महाराणा भोपाल राजकीय हॉस्पिटल ले जाया गया। इस बीच दो लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इलाज के दौरान एक और की मौत हो गई।

क्रूजर गाड़ी में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी मध्यप्रदेश के इंदौर में रहते हैं और उदयपुर अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। उनके रिश्तेदार में किसी की मौत हो जाने के कारण उनके वहां बैठने गए थे। वापस उदयपुर से इंदौर लौटते समय यह हादसा हो गया।

हादसे में मृतकों की पहचान 34 वर्षीय सोहेल पुत्र मुबारिक, 60 वर्षीया शकीला पत्नी ज़ाकिर कुरैशी, जाहिद उर्फ बाबू पुत्र ज़ाकिर कुरैशी, राजा पुत्र मोहम्मद ज़ाकिर की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य 30 वर्षीय फैजल उर्फ मोहम्मद ज़ाकिर, 22 वर्षीया आफरीन पुत्री ज़ाकिर, 40 वर्षीया मुस्कान पत्नी तबरेज, फिरोज उर्फ परवीन पुत्री शराफत हुसैन, मोहम्मद ज़ाकिर, नासिर पुत्र बगरुद्दीन घायल हो गए। घायलों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News